HomeUncategorizedपुलिस अधीक्षक, वैशाली श्री विक्रम सिहाग द्वारा जनता दरबार के दौरान आम...

पुलिस अधीक्षक, वैशाली श्री विक्रम सिहाग द्वारा जनता दरबार के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

आज दिनांक 17 मार्च 2026 को वैशाली थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष वैशाली सहित स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

जनता दरबार के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान भूमि विवाद, आपसी मारपीट,यातायात व्यवस्था,साइबर ठगी, तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से संबंधित कई मामलों को उठाया गया। महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को इन मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा आम लोगों की शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाए तथा स्थानीय लोगों से अपील की गई कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
24 %
1.9kmh
79 %
Fri
31 °
Sat
38 °
Sun
37 °
Mon
37 °
Tue
38 °

Most Popular