HomeUncategorizedवैशाली के निर्देशन में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, शिकायतों के त्वरित निष्पादन...

वैशाली के निर्देशन में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर

हाजीपुर : जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। समाहरणालय, हाजीपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम की कुल 67 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से लाखों उपभोक्ताओं को नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गैस वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए एजेंसियों को समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने तथा बैकलॉग कम करने का निर्देश दिया गया है। 10 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 65,969 रिफिल बुकिंग लंबित है, जबकि प्रतिदिन औसतन 14,582 सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है, जिससे बैकलॉग को तेजी से कम किया जा रहा है। डीएम श्रीमती वर्षा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गैस उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम सिलेंडर की डिलीवरी 45 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर रोक लगाने हेतु सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जिला एवं अनुमंडल स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। डीएम के निर्देश पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए नियंत्रण कक्ष में स्थापित दुरभाष संख्या 06224-260233/60234 पर संपर्क किया जा सकता है। मालूम हो कि यहां 10 अप्रैल 2026 तक प्राप्त 790 शिकायतों में से 753 का त्वरित निष्पादन कर दिया गया है, जो प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, गैस एजेंसियों को अपने कार्यालय के बाहर सूचना पट्ट अद्यतन रखने, वितरण की तिथि एवं स्टॉक की स्थिति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि आमजन को निर्बाध एवं समयबद्ध एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
42.7 ° C
42.7 °
42.7 °
6 %
1.6kmh
0 %
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
46 °
Mon
45 °
Tue
44 °

Most Popular